Wednesday 22-Apr-2026

घरेलू विवाद में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, 5 साल के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदी; मौत

घरेलू विवाद में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, 5 साल के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदी; मौत

बांका, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के बांका जिला से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने घरेलू विवाद के बाद अपने 5 साल के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला और उसके बच्चे की लाश रेल की पटरी पर क्षत-विक्षत हालत में मिली है। सूचना मिलने पर पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना देवघर-बांका भाया कटोरिया रेलखंड पर कटोरिया के पपरेवा जंगल के तेलियाबांध के पास की है.

जानकारी के अनुसार अगरतल्ला-देवघर एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मां-बेटा की मौत हुई है। लोगों का कहना है कि घरेलू कलह में आकर महिला ने बेटे के साथ ट्रेन से कटकर खुदखुशी कर ली। मृतकों की पहचान कटोरिया थाना के उदयपुरा गांव निवासी राजेश यादव की 25 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी और 5 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घटना को लेकर पति राजेश यादव ने कहा कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। सोमवार को मां और पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद राजेश अपनी मां के साथ खेत चला गया था। इसी बीच पत्नी 5 साल के बेटे को साथ घर से निकल गई थी। राजेश जब घर आया तो उसकी पत्नी और बेटे घर में नहीं मिले।

impact add2

इस घटना की पुष्टि एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि घरेलू विवाद में ही महिला ने अपने पुत्र के साथ आत्महत्या की है। घटना की सूचना के बाद कटोरिया थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।