केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में विजय घोषित कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा की सदस्यता ग्रहण की। लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई अध्यक्ष ओम बिरला ने उनका नाम पुकारा और उन्हें लोकसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई गई।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह गंभीर मामला है और इस पर संसद में नियम 267 के तहत चर्चा होनी चाहिए। सदन मोदी वंदन के लिए नहीं है। लाखों करोड़ों की हेराफेरी और घूस देने वाले अडानी को गिरफ़्तार कर सदन में उन पर लगे आरोपों को लेकर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।
सपा सदस्य शोरगुल करते हुये सदन के बीचोबीच आ गये और संभल के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो नारे लगाने लगे। कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदपवार) और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य भी इस दौरान अपने-अपने स्थानों पर खड़े होकर सपा सदस्यों की नारेबाजी का साथ दे रहे थे।
राहुल गांधी ने लोकसभा परिसर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि जाहिर है, अडानी उन पर लगे आरोपों से इनकार करेंगे। मुद्दा यह है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए, जैसा कि हम कह रहे हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को आज नसीहत दी कि जिस प्रकार से संविधान सभा में अलग-अलग विचार धारा वाले विद्वानों ने एक-एक अनुच्छेद पर विचार मंथन करके पूरी गरिमा एवं मर्यादा से सहमति या असहमति व्यक्त की, हमें भी उसी परंपरा को सदनों में अपनाना चाहिए।
लोकसभा में अडानी और मणिपुर मामले पर चर्चा कराने की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण दो बार की बाधा के बाद सदन की कार्यवाही बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गयी।
प्रियंका वाड्रा के बुधवार को नामांकन दाखिल करने के मौके पर उनके साथ कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट को बरकरार रखने का फैसले के बाद वायनाड सीट रिक्त हो गयी थी।
कांग्रेस ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मैदान में उतारा है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने श्रीमती वाड्रा को वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने को मंजूरी दी है।
दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 17 सितंबर को ही कहा था कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल में ही वन नेशन-वन इलेक्शन को लागू करेगी। इससे पहले बीते स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक देश-एक चुनाव की जोरदार वकालत की थी।