Sunday 16-Aug-2026

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में धमाका, एक युवक घायल; मौके पर पहुंच FSL की टीम

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में धमाका, एक युवक घायल; मौके पर पहुंच FSL की टीम

नई दिल्ली, इंपैक्ट लाइव टीम।

राष्ट्रीय राजधानी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में धमाका हुआ है। दिल्ली पुलिस को सुबह करीब 11.48 बजे धमाके के संबंध में कॉल आई, जिसके बाद तुरंत मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया। वहीं, अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर भेजी गई हैं। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची है।

जानकारी के अनुसार जैसे ही धमाका हुआ, बिना देरी करते हुए इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दिया है। उन्हें बताया गया कि प्रशांत विहार में बंसी स्वीट्स के पास धमाका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अभी यह नहीं पता चला है कि यह धमाका किसमें हुआ है और धमाका किस प्रकार का था। वहीं दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक जैसा धमाका CRPF स्कूल की दीवार पर हुआ था, वैसा ही धमाका है, लेकिन, ये लो इन्टेन्सिटी का धमाका था। एक शख्स मामूली रूप से घायल हुआ है।

गौरतलब है कि 40 दिन के भीतर धमाके की यह दूसरी घटना है। इससे पहले अक्टूबर में उत्तर-पश्चिम दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में ही सीआरपीएफ स्कूल के करीब धमाका हुआ था, जिसकी जांच की जिम्मेदारी बाद में एनआईए ने ले ली थी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था लेकिन मामले की अब तक जांच हो रहा है।

impact add2

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add2