Thursday 30-Apr-2026

पटना में आयकर असिस्टेंट पर जानलेवा हमला, पहले तलवार से उंगली काटी; फिर गर्दन पर किया वार

पटना में आयकर असिस्टेंट पर जानलेवा हमला, पहले तलवार से उंगली काटी; फिर गर्दन पर किया वार

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी पटना में इनकम टैक्स के आयकर असिस्टेंट पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उन्ही का ड्राइवर था। उनपर इतनी बेरहमी से वार किया कि वो समझ ही नहीं पाए। पहले उनकी उंगली काटी, फिर गर्दन पर तलवार से वार कर हमला किया। जख्मी ऑफिसर का नाम प्रमोद कुमार है। सनसनीखेज वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसर प्रमोद कुमार मंगलवार की दोपहर एक समारोह में पहुंचे। इस बीच उनके ड्राइवर ने कपड़े निकालकर महाकाल लिखा गमछा लपेटा और तलवार से हमला कर दिया। आरोपी ड्राइवर का नाम चंदन ठाकुर है, जो कि समस्तीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

प्रमोद कुमार को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। उसने हमला क्यों किया, इसको लेकर जांच की जा रही है। साथ ही इसकी भी तलाश की जा रही है कि किसके कहने पर उसे ड्राइवर के रूप में अपॉइंट किया गया था।