Tuesday 21-Apr-2026

बिहार में विशिष्ट शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, सीएम नीतीश ने किया बड़ा ऐलान; जानिए क्या कहा?

बिहार में विशिष्ट शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, सीएम नीतीश ने किया बड़ा ऐलान; जानिए क्या कहा?

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार में सक्षमता परीक्षा पास 1.19 लाख विशिष्ट शिक्षकों को बुधवार को नियुक्ति पत्र बांटा गया। राजधानी पटना में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि सक्षमता पास करने के बाद नियोजित शिक्षक जिस विद्यालय में हैं, उसी विद्यालय में वह विशिष्ट शिक्षक बनेंगे। बता दें कि नियुक्ति पत्र मिलने के साथ ही शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिल गया है।

सीएम नीतीश ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को हमलोग सरकारी शिक्षक बना रहे थे। बात हो रही थी कि लड़कियों को अलग और लड़कों को अलग पदस्थापना मिलेगी। इसको लेकर ये नियोजित शिक्षक अपने नए पदस्थापन को लेकर परेशान हैं। ऐसे में हमारी सरकार ने फैसला लिया है कि नियोजित शिक्षक जहां काम कर रहे हैं, वहीं पर विशिष्ट शिक्षक बनेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि जो पहले नियोजित शिक्षक बने थे, अब उनको सक्षमता परीक्षा पास कराने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि इस दिशा में सबसे पहले हमलोगों ने साल 2006 से काम शुरू किया था। 2005 की नवंबर में हम लोग सत्ता में आए तो शिक्षा के लिए काम करना शुरू किया। बता दें कि सक्षमता परीक्षा पास 1.19 लाख शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा गया। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 200 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा, जबकि 31 जिले और संबंधित प्रखंडों में संबंधित अधिकारी नियुक्ति पत्र दिया।

impact add4