Saturday 19-Sep-2026

झारखंड में चुनाव से JMM को बड़ा झटका, हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू BJP में शामिल

झारखंड में चुनाव से JMM को बड़ा झटका, हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू BJP में शामिल

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान हेमंत सोरेन के प्रस्तावकों में शामिल रहे मंडल मुर्मू ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने देवघर में सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आवास पर सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। हालांकि मंडल मुर्मू के भाजपा में शामिल होने से हेमंत के नामांकन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

मंडल मुर्मू ने कहा कि भाजपा की नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर वे भाजपा में आए हैं। उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। बरहेट विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रस्तावक बनने के बाद झामुमो में वे सहज महसूस नहीं कर रहे थे। इस कारण भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं भाजपा के झारखंड चुनाव सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मंडल मुर्मू के साथ मिलकर संतालपरगना में काम करेंगे। उनके सहयोग से संतालपरगना से बांग्लादेशी घुसपैठ को कैसे खत्म करना है, इसपर रणनीति बनाई जाएगी।

impact add2

दरअसल, हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद उनके प्रस्तावक मंडल मुर्मू को डुमरी में पुलिस ने रोक लिया था। जिस गाड़ी में मंडल मुर्मू में सवार थे उसे रोककर उसकी चेकिंग गई है। इस मामले को नया मोड़ तब मिला, जब झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि डुमरी में चेकिंग के दौरान चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन नहीं किया गया।