Saturday 19-Sep-2026

कटिहार में रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मौत; बेटे की हालत गंभीर

कटिहार में रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मौत; बेटे की हालत गंभीर

कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र की बरारी नगर पंचायत के सिवाना के पास सोमवार की सुबह 10 बजे दोपहर पिकअप वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर में बुजुर्ग विमल चौहन (61) की मौत हो गयी। हादसे में विमल का पुत्र अंकित कुमार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बरारी थाना क्षेत्र की रौनियां पंचायत अर्न्तगत घुसकी ग्राम निवासी विमल चौहान अपनी बाइक से पुत्र अंकित के साथ अपने घर घुसकी से बरारी बाजार जा रहे थे। सिवाना ग्राम के पास बरारी से आ रही मवेशी लदे पिकअप वाहन ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक गाड़़ी छोड़ कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद विमल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।