रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।
टेंडर कमीशन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम की जमानत याचिक पर पीएमएलए (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई हुई। बुधवार को बचाव पक्ष यानी आलमगीर आलम की ओर से बहस पूरी कर ली गई थी, जिसके बाद आज ED की ओर से बहस की गई। बहस के दौरान विशेष लोक अभियोजक ने आलमगीर आलम को पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड बताते हुए जमानत याचिका का पुरजोर विरोध किया। दोनों पक्षों की बहस पूरी सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
गौरतलब है कि आलमगीर आलम को ED ने पूछताछ के बाद 15 मई को गिरफ्तार किया था। वहीं ED इसी केस में राज्य के वरीय IAS अधिकारी मनीष रंजन से पूछताछ भी कर चुकी है। इस केस में आलमगीर आलम के ओएसडी रहे संजीव लाल और उसके सहयोगी जहांगीर आलम की भी गिरफ़्तारी हो चुकी है। इनके ठिकाने से एजेंसी ने 35 करोड़ रुपए से ज्यादा नकद राशि बरामद किए थे।