भारत में फेफड़ों के कैंसर के केस बढ़ गए हैं। सभी प्रकार के कैंसरों में 5.9% लोग लंग्स कैंसर से ग्रसित हैं जबकि 8.1% लोगों की इससे मौत हो रही है। डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि फेफड़ों में कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि के कारण लंग्स कैंसर होता है। कोशिकाओं के डीएनए में परिवर्तन की वजह से कैंसर कोशिकाएं ट्यूमर बना सकती हैं।
एक अध्ययन के अनुसार भारत में जन्म लेने वाले हर 1000 बच्चों में से चार से छह बच्चों में जन्म से ही कम सुनने का विकार होता है। इस स्थिति में बच्चे सुनने की कम क्षमता के साथ जन्म लेते हैं। यह दोष या तो गर्भ में पल रहे शिशु के ऑडिटरी सिस्टम के असामान्य विकास के कारण होता है या माता-पिता से आनुवंशिक विकार के रूप में मिलता है।