बिहार सरकार ने भारतीय महिला हॉकी टीम की हर खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने का फैसला किया। फाइनल मैच के बाद जारी बयान में कहा गया कि टीम की हर खिलाड़ी को टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 10 लाख रुपये मिलेंगे। मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को 10 लाख, जबकि शेष सहयोगी स्टाफ को 5-5 लाख रुपये मिलेंगे।
भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह। बिहार की माटी के लाल। छपरा के एकमा के रहने वाले हैं। द्रोणाचार्य अवार्डी हरेन्द्र सिंह अमेरिका के पुरूष हॉकी टीम को कोच के रूप में प्रशिक्षण दे चुके हैं। उससे पहले भारतीय हॉकी टीम के कोच के रूप में 1997 से हरेन्द्र ने कैरियर की शुरूआत की। इस दौरान उनके प्रशिक्षण में भारत ने कुल 11 गोल्ड मेडल बटोरने में सफल रहे हैं।
Asian Women Hockey Champions Trophy: एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मंगलवार को बिहार के राजगीर खेले गये पहले दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में भारत ने जापान 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब फाइनल मुकाबले में भारत का मुकाबला चीन से होगा। बता दें कि पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चीन ने मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी।