महाकुंभ में हो रहे फेमस अभय सिंह ,जिन्हें 'आईआईटी बाबा' के नाम से भी जाना जाता है, हरियाणा के झज्जर जिले के सासरौली गांव के निवासी हैं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातक किया और कनाडा में एक विमान निर्माण कंपनी में कार्यरत थे, जहां उन्हें मासिक 3 लाख रुपये का वेतन मिलता था। हालांकि, आध्यात्मिक रुचि के कारण उन्होंने यह सब छोड़कर संन्यास का मार्ग अपनाया।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लड़के का नाम गुफरान खान है, जिसकी उम्र 20 साल बताई जा रही है। बीते शुक्रवार को जीशान सिद्दीकी के कार्यालय में आरोपी ने धमकी भरा फोन किया था।
मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या करने से पहले शूटर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे। इतना ही नहीं इन तीन आरोपियों ने अनमोल से स्नैपचेट के जरिए बात की थी।