Thursday 30-Apr-2026

Tag : Bulldozer

Nov 13, 2024

बुलडोजर एक्शन: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर योगी सरकार की ओर से आया रिएक्शन

योगी सरकार की ओर से कहा गया है कि सुशासन की पहली शर्त होती है कानून का राज। इस दृष्टि से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आज दिया गया फैसला स्वागत योग्य है। इस फैसले से अपराधियों के मन में कानून का भय होगा। सरकार ने इस फैसले पर कहा कि इस फैसले से माफिया प्रवृति के तत्व यह संगठित पेशेवर अपराधियों पर लगाम कसने में आसानी होगी।

Nov 13, 2024

बुलडोजर एक्शन: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले योगी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर, सरकार का इरादा घर गिराने...

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पूरा देश स्वागत करता है, सरकार भी करती है, विपक्ष भी करता है। सरकार का इरादा किसी का घर गिराने का नहीं है। अगर किसी अपराधी ने अवैध संपत्ति अर्जित की है और सरकारी जमीन पर घर बनाया है, तो उसे खाली कराया जाता है। सरकार कभी किसी की निजी जमीन पर बना मकान नहीं गिराती।

Nov 13, 2024

घर एक सपना है, जो कभी ना टूटे; जज नहीं बन सकती सरकार, बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को विभिन्न राज्यों में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ दायर याचिकाओं पर फैसला सुनाया और इसे गलत तरीका बताया है। जस्टिस भूषण रामाकृष्ण गवई ने फैसला सुनाते हुए कवि प्रदीप की कविता का हवाला दिया और बताया कि किसी के लिए घर की अहमियत क्या होती है और जब वह टूटता है तो पूरे परिवार पर क्या गुजरती है।

Oct 22, 2024

बहराइच हिंसा: बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट का ब्रेक, बुधवार को होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हिंसा और दंगों में कथित रूप से शामिल आरोपियों के खिलाफ ''बुलडोजर'' चलाने की प्रस्तावित कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर बुधवार को सुनवाई की जायेगी।

Sep 03, 2024

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद मायावती की ओर से आया रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन को लेकर गाइडलाइन जारी करने का निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत की ओर से की गई टिप्पणी के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

Sep 02, 2024

आरोपी हो या दोषी, नहीं गिरा सकते किसी का घर या दुकान; बुलडोजर एक्शन पर गाइडलाइन जारी करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश समेत कुछ राज्यों में समय-समय पर चले कथित 'बुलडोजर एक्शन' के खिलाफ दायर याचिका पर सोमवार को कहा कि किसी भी आरोपी या संदिग्ध या यहां तक ​​कि दोषी की अचल संपत्तियों (मकान, दुकान आदि) को बिना पूरी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किये नहीं ढहाया जा सकता।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add1