Wednesday 22-Apr-2026

Tag : High court

Nov 30, 2024

Trial की क्या स्थिति,गवाही कब तक होगी पूरी? IAS पूजा सिंघल के ट्रायल की जानकारी हाईकोर्ट ने मांगी

मनरेगा घोटाले में मनी लाउंड्रिंग की आरोपी आईएएस पूजा सिंघल के ट्रायल की जानकारी हाईकोर्ट ने मांगी है। पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए जस्टिस एसके द्विवेकी की अदालत ने ईडी को जवाब दाखिल कर यह बताने को कहा है कि इस मामले की ट्रायल की स्थिति क्या है।

Nov 22, 2024

हाई कोर्ट में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा की मेरिट लिस्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई, 28 तक जवाब देने का निर्देश

शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (वर्ष 2016) की मेरिट लिस्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मीना कुमारी एवं अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत ने सरकार को 28 नवंबर तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

Nov 19, 2024

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर हिंदू पक्ष की मांग खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े मुकदमों की डे टू डे बेसिस पर सुनवाई की मांग ठुकराई दी है। हाई कोर्ट ने इस मामले में दाखिल अर्जी को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने सूट नंबर चार के पक्षकार आशुतोष पांडेय की याचिका को खारिज किया है।

Nov 19, 2024

बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर रोक, हाई कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि जरूरत पड़ी तो स्थानांतरण नीति में कुछ बदलाव भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी जो शिक्षक जहां हैं, वहीं नियुक्त होंगे। 5 चरण की सक्षमता परीक्षा के बाद उन शिक्षकों का स्थानांतरण होगा।

Nov 19, 2024

बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पॉलिसी पर हाई कोर्ट ने लगाया स्टे, 21 जनवरी को अगली सुनवाई

बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर पटना हाईकोर्ट की ओर से फिलहाल स्टे लगा दिया गया है। मंगलवार (19 नवंबर) को ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति के खिलाफ औरंगाबाद के शिक्षकों की ओर से दायर याचिका पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

Nov 18, 2024

राम गोपाल वर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज

अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा मुसीबतों में फंसते जा रहे हैं। राम गोपाल वर्मा की गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग वाली याचिका आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। साथ ही कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया कि यदि गिरफ्तारी को लेकर कोई चिंता है तो उन्हें जमानत याचिका दायर करनी चाहिए।

Nov 16, 2024

नाबालिग पत्नी के साथ यौन संबंध बनाना भी रेप, बॉम्बे हाई कोर्ट का अहम फैसला

बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए 18 साल से कम उम्र की पत्नी के साथ बिना सहमति से यौन संबंध बनाने को रेप करार दिया है। हाई कोर्ट ने कहा है कि अगर पत्नी नाबालिग है तो उसके साथ सहमति से शारीरिक संबंध बनाना भी रेप है। बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने इस मामले 10 साल कैद की सजा पाने वाले व्यक्ति की दोषसिद्धि को बरकरार रखा।

Nov 13, 2024

Jharkhand High Court ने MS Dhoni को भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला?

धोनी की शिकायत के जवाब में दिवाकर और दास ने उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत को चुनौती देने के लिए झारखंड उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। उच्च न्यायालय ने अब धोनी को तलब किया है और उनसे पूरे मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है।

Nov 05, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा बोर्ड एक्ट को दी मान्यता, हाई कोर्ट का फैसला खारिज; जानिए क्या है यह कानून?

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को 'उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004' की संवैधानिक वैधता बरकरार रखी। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 22 मार्च के फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें यूपी मदरसा अधिनियम को रद्द कर दिया गया था।

Oct 23, 2024

गैंगस्टर छोटा राजन को बड़ी राहत, होटल कारोबारी मर्डर केस में मिली जमानत

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को गैंगस्टर छोटा राजन को जमानत दे दी है। 2001 में होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या के लिए छोटा राजन को दोषी ठहराया गया था। 30 मई 2024 को स्पेशल मकोका अदालत ने छोटा राजन को अन्य लोगों के साथ दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Sep 26, 2024

राहुल गांधी विदेशी हैं या भारतीय? कांग्रेस नेता की नागरिकता को लेकर हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

याचिकाकर्ता ने राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता को भारतीय न्याय संहिता व पासपोर्ट एक्ट के तहत अपराध बताया और केस दर्ज करने की मांग की।

Sep 24, 2024

विधानसभा नियुक्ति घोटाले की होगी सीबीआई जांच, झारखंड हाईकोर्ट का आदेश

झारखंड हाईकोर्ट ने विधानसभा नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस एके राय की अदालत ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने इस मामले को सीबीआई जांच के लिए पूरी तरह फिट बताया।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add2