Thursday 30-Apr-2026

अमित शाह का बिहार दौरा: 823 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सहकारिता से लेकर बाढ़ नियंत्रण तक बड़े ऐलान

अमित शाह का बिहार दौरा: 823 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सहकारिता से लेकर बाढ़ नियंत्रण तक बड़े ऐलान

पटना :-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के दौरान राज्य को 823 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें सहकारिता, नगर विकास, स्वास्थ्य, बाढ़ नियंत्रण और उद्योग से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।  राज्य में सड़क नेटवर्क के विस्तार और बाढ़ नियंत्रण के लिए विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, जिससे बुनियादी ढांचे में सुधार होगा।बिहार में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा की गई है, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा साथ ही साथ राज्य में नए हवाई अड्डों के विकास की योजना बनाई गई है, जिससे कनेक्टिविटी में सुधार होगा और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। राज्य के 5,350 पैक्स, मत्स्यजीवी सहयोग समितियों, बुनकर सहयोग समितियों, 1,000 दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों, 300 ब्लॉक स्तर की सब्जी उत्पादक सहयोग समितियों और 300 हैंडलूम बुनकर समितियों के प्रतिनिधियों को संबोधित किया गया। इस दौरान 100 सहकारी समितियों को माइक्रो एटीएम का वितरण भी किया गया। 

अमित शाह का यह दौरा आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं और एनडीए नेताओं के साथ बैठकें कीं, जिसमें चुनावी रणनीतियों पर चर्चा हुई। इसके अलावा, गोपालगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने एनडीए की एकजुटता और आगामी चुनावों में सफलता की दिशा में कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।   इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मंच साझा किया और केंद्र सरकार द्वारा बिहार को दी गई आर्थिक सहायता और विकास परियोजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में बिहार को सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, बाढ़ नियंत्रण, मखाना बोर्ड की स्थापना और नए हवाई अड्डों के विकास जैसी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं。 अमित शाह के इस दौरे से बिहार में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है, साथ ही राजनीतिक स्तर पर भी यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add4