Monday 10-Aug-2026

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सम्मानित हुई बिहार की बेटी सुषमा और प्रिया कुमारी ।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सम्मानित हुई बिहार की बेटी सुषमा और प्रिया कुमारी ।

पटना:-बिहार में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।महिला विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा पटना में आयोजित राज्यस्तरीय बालिका सम्मान समारोह में लखीसराय जिले के चानन प्रखंड के लाखोचक गांव की दो बेटिया,प्रिया कुमारी और सुषमा कुमारी, को सम्मानित किया गया। इन दोनों ने अपने गांव में बाल विवाह रोकने और बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।यह दिवस महिला और बाल विकास मंत्रालय ने 2008 में आज ही के दिन से शुरू किया था । इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है, बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा और उनके सशक्तिकरण के महत्व को बढ़ावा देना।भारत में बालिकाओं को कई समस्याओं का सामना हर रोज करना पड़ता है। भ्रूण हत्या, शिक्षा की कमी, बाल विवाह , बलात्कार और लैंगिक असमानता जैसी समस्या हमारे समाज में अब भी मौजूद हैं। राष्ट्रीय बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य इन्हीं मुद्दों को दुनिया के सामने लाना और समाज को  इनके खिलाफ जागरूक करना हैं। भारत सरकार ने इन समस्याओं से लड़ने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू की है।इनमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना और कन्या शिक्षा योजना जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।इन सभी योजनाओं का एक ही प्रमुख उद्देश्य है, कन्याओं को शिक्षित और सशक्त बनाना।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add4