Monday 10-Aug-2026

बिहटा में महाजाम से निपटने को लेकर बनेगा नया वैकल्पिक मार्ग ।

बिहटा में महाजाम से निपटने को लेकर बनेगा नया वैकल्पिक मार्ग ।

पटना :- बिहार सरकार ने बिहटा में लगने वाले महाजाम से लोगों को राहत देने के लिए तीन बड़े कदम उठाए हैं। अब पटना से आरा जाने में 1 घंटे का सफर 6-7 घंटे का हो रहा था, खासकर बालू ट्रकों और ट्रैक्टरों की वजह से। इस समस्या के समाधान के लिए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें कई विभागों के अधिकारी और पटना, भोजपुर, और सारण के डीएम-एसपी भी शामिल हुए। बैठक में यह तय किया गया कि जाम वाली जगहों पर 24 घंटे पुलिस तैनात की जाएगी, ताकि छोटे वाहनों को निकालकर जाम कम किया जा सके।इसके लिए 

 

सरकार ने तीन अहम फैसले लिए हैं। जाम वाले इलाकों में अब 24 घंटे पुलिस तैनात की जाएगी, जिससे छोटे वाहन आसानी से निकल सकें और जाम की स्थिति सुधर सके।अरवल-बिक्रम से आने वाली बालू गाड़ियों के लिए एक नया रास्ता बनाया जाएगा, जो नगहर से लेकर परेब (बिहटा) तक जाएगा। यह रास्ता लगभग 23 किलोमीटर लंबा होगा और इससे गाड़ियों को बिहटा चौक से बचकर आरा जाने में मदद मिलेगी। पटना-बिहटा मार्ग को कन्हौली चौक से लेकर कोईलवर फोरलेन तक चौड़ा किया जाएगा। यह सड़क 11 किलोमीटर लंबी होगी। सड़क का चौड़ा होना जाम को काफी हद तक कम करेगा।मनभावन चौक (भोजपुर) से झंगा चौक (सारण) तक की 5 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत जल्द की जाएगी, जिससे बालू ट्रकों से होने वाले जाम में कमी आएगी और ट्रैफिक की स्थिति बेहतर होगी।इन फैसलों से बिहटा के जाम की समस्या में काफी सुधार होगा, जिससे लोगों को जल्दी और आराम से यात्रा करने में मदद मिलेगी।

 

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add6