Saturday 09-May-2026

मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग, छात्र की मौत।

मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग, छात्र की मौत।

जमुई:- बिहार के जमुई जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आया है जहाँ शुक्रवार की रात सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान फायरिंग में एक छात्र की मौत हो गयी। मृतक की पहचान छोटू कुमार के रूप में हुई है जिसकी उम्र 16 वर्ष है। घटना जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र की सदगहा गांव की बताई जा रही है। प्रतिमा विसर्जन में लोग नाच गा रहे थे और छोटू डीजे पर बैठा था और इसी दौरान फायरिंग हुई और गोली सीधे छोटू के सिर में जा लगी। गोली लगने के तुरंत बाद ही उसे नजदीकी सदर अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

सूत्रों के अनुसार मृतक छोटू के परिजनों ने इसे दुर्घटना नहीं बताते हुए मृतक के चचेरे भाई विशाल कुमार पर गोली चलाने और हत्या का आरोप लगाया है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है की पुरानी दुश्मनी की वजह से छोटू की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी दो बहनें भी हैं। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और लगातार जगह जगह छापमारी कर रही है जिससे अपराधी जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

वहां के SDPO सतीश सुमन का कहना है की पुलिस ने इस दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया और इसकी गहन जांच की जा रही है। पुलिस लगातार जगह जगह छापेमारी कर रही है जिससे अपराधियों की गिरफ़्तारी जल्द से जल्द हो। वहीं खैरा थाना की पुलिस का कहना है की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और इसका संज्ञान लेते हुए तुरंत मामला दर्ज किया और त्वरित कार्यवाई शुरू कर दी है ।

इस घटना से पूरे गाँव में तनाव का माहौल बना है। स्थानीय प्रशासन ने पूरे स्थिति पर नजर बनाये हुए है और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपील की है।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add3