Thursday 19-Feb-2026

लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला,विवादास्पद पोस्ट के बाद बड़ा फैसला

लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला,विवादास्पद पोस्ट के बाद बड़ा फैसला

इंपैक्ट लाइव टीम पटना :-राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकालने का सनसनीखेज फैसला लिया है। यह निर्णय तेज प्रताप के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद लिया गया, जिसमें उन्होंने अपनी एक कथित प्रेमिका के साथ तस्वीर साझा की थी। लालू ने तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया और परिवार से भी सभी रिश्ते तोड़ लिए। यह कदम बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले लिया गया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब तेज प्रताप यादव ने 24 मई 2025 को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे एक युवती के साथ नजर आए। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, इस तस्वीर में दिख रही हैं अनुष्का यादव, जो मेरी 12 साल की पार्टनर हैं।यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर लोगों ने तेज प्रताप की आलोचना शुरू कर दी। कई लोगों ने उनकी 2018 की शादी का हवाला दिया, जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय से हुई थी। ऐश्वर्या और तेज प्रताप का तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है, और इस पोस्ट ने विवाद को और हवा दे दी।हालांकि, तेज प्रताप ने बाद में दावा किया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया था और यह पोस्ट उनकी नहीं है। उन्होंने X पर लिखा, मेरे और मेरे परिवार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। मेरा अकाउंट हैक किया गया है,लेकिन इस दावे को लालू प्रसाद ने गंभीरता से नहीं लिया और तेज प्रताप के खिलाफ सख्त कदम उठा लिया।लालू प्रसाद यादव ने 25 मई 2025 को अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक बयान जारी कर तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकालने की घोषणा की। उन्होंने लिखा, निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण, और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव, उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से निकालने का फैसला लिया गया है। अब से उनकी पार्टी और परिवार में कोई भूमिका नहीं होगी।लालू ने यह भी सलाह दी कि जो लोग तेज प्रताप से संबंध रखना चाहते हैं, वे अपने विवेक से निर्णय लें। उन्होंने कहा, वह अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में स्वयं सक्षम हैं। मैंने हमेशा सार्वजनिक जीवन में सार्वजनिक शर्म की वकालत की है, और मेरे परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने इस विचार को अपनाया और पालन किया है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add2