Saturday 09-May-2026

प्रगति यात्रा: मुजफ्फरपुर पहुंचे नीतीश कुमार, देंगे 452 करोड़ रुपये की सौगात l

प्रगति यात्रा:  मुजफ्फरपुर पहुंचे नीतीश कुमार, देंगे 452 करोड़ रुपये की सौगात l

पटना: प्रगति यात्रा के दूसरे चरण के दौरान रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर पहुंचे.  उन्होंने  जिले के विकास के लिए 451 करोड़ 40 लाख रुपये की सौगात देने की घोषणा की. ज्ञातव हो कि सीएम नीतीश कुमार ने दूसरे चरण के प्रगति यात्रा की शुरुआत गोपालगंज से की है. 

मुजफ्फरपुर पहुंचते ही नीतीश कुमार सबसे पहले रामदयालु में मुजफ्फरपुर बरौनी प्रस्तावित फोरलेन का स्थल निरीक्षण किया.  उन्होंने रोड ओवर ब्रिज (आरोबी) प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री जीविका दीदी को विकास  का मॉडल बताते हुए कहा कि इससे सीख लेने की जरूरत है. 

 नरोली के बिन्दा पंचायत सरकार भवन में जीविका स्टॉल के निरीक्षण के दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार हुआ है. उन्होंने ने

कहा  कि वह समय बीत गया जब शाम में लड़कियां और अन्य लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे. नीतीश कुमार ने कहा कि जबसे हमलोगों की सरकार आयी है महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्य किये गए. उन्होंने कहा की उनकी सरकार ने स्वयं सहायता समूह का गठन किया जिसका नाम है  ‘जीविका’. ख़राब मौसम के कारण मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से गए.

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add5