Wednesday 18-Feb-2026

पीएम मोदी आज सिवान में: बिहार को मिलेगा 9,518 करोड़ रुपये की सौगात, वंदे भारत ट्रेन और कई परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी आज सिवान में: बिहार को मिलेगा 9,518 करोड़ रुपये की सौगात, वंदे भारत ट्रेन और कई परियोजनाओं का उद्घाटन

इंपैक्ट लाइव टीम पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के सीवान जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ बिहार को 9,518 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। यह दौरा न केवल विकास परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। पीएम का यह दौरा बिहार में उनकी इस साल की पांचवीं यात्रा है, जो सिवान के जसौली गांव में आयोजित होगा।

पीएम मोदी पटलीपुत्र जंक्शन (पटना) से गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन मुरादाबाद के रास्ते बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच तेज और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करेगी।400 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वैशाली-देवरिया रेल लाइन का उद्घाटन भी आज होगा। यह परियोजना क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन को आसान बनाएगी।

पीएम मोदी बिहार में 500 मेगावाट-घंटा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की आधारशिला रखेंगे। यह सिस्टम सिवान, मुजफ्फरपुर, बेतिया और मोतिहारी सहित 15 ग्रिड सबस्टेशनों पर स्थापित किया जाएगा, जिसकी क्षमता 20 से 80 मेगावाट-घंटा तक होगी। यह नवीकरणीय ऊर्जा दक्षता को बढ़ाने में मदद करेगा।इस मिशन के तहत 187 किलोमीटर सीवेज निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जाएगी। यह परियोजना शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और स्वच्छता में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण है।पीएम मोदी 53,666 बेघर लोगों के लिए पीएम आवास योजना की पहली किस्त के रूप में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित करेंगे। यह बिहार के गरीब परिवारों को पक्का घर प्रदान करने में मदद करेगा।कुल 22 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा, जिनमें रेलवे, बिजली, और नगर विकास से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं से बिहार के लोगों को व्यापक लाभ होगा।

प्रधानमंत्री की सभा सिवान के जसौली गांव में एनएच-531 के पचरुखी बाइपास के पास आयोजित होगी। इस सभा के लिए पांच विशाल पंडाल जर्मन तकनीक से तैयार किए गए हैं, जिनमें एक लाख से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था है। दोपहर 12 बजे के आसपास पीएम मोदी इस जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

सिवान के बाद, पीएम मोदी उसी दिन शाम 4 बजे ओडिशा के भुवनेश्वर में एक मेगा रोड-शो करेंगे और 21 जून को विशाखापट्टनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के ‘योग आंध्र’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add2