Thursday 19-Feb-2026

पीएम मोदी का बिहार दौरा: मोतिहारी में 7200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, विकास को नई दिशा

पीएम मोदी का बिहार दौरा: मोतिहारी में 7200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, विकास को नई दिशा

इम्पैक्ट लाइव टीम पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने और 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए पहुंचे। यह उनका 2025 में छठा और प्रधानमंत्री बनने के बाद 53वां बिहार दौरा है, जो बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक और विकास दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।प्रधानमंत्री मोदी ने मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने बिहार के विकास और केंद्र सरकार की डबल इंजन सरकार के प्रयासों पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने रेलवे, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों से संबंधित परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

5,385 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का उद्घाटन, जिसमें दरभंगा-नरकटियागंज रेल लाइन का दोहरीकरण (4,080 करोड़ रुपये), समस्तीपुर-बछवारा खंड में स्वचालित सिग्नलिंग, और भटनी-छपरा ग्रामीण खंड में ट्रैक्शन सिस्टम का उन्नयन शामिल है। इसके अलावा, पाटलिपुत्र में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए नया इंफ्रास्ट्रक्चर भी स्थापित किया जाएगा। चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई, जो राजेंद्र नगर (पटना)-नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा-लखनऊ (गोमती नगर), और मालदा टाउन-लखनऊ (गोमती नगर) के बीच चलेंगी।एनएच-319 के आरा बाईपास का चार लेन निर्माण और पटना-बक्सर एनएच-922 को जोड़ने वाली सड़क परियोजनाएं, जो क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बढ़ाएंगी।दरभंगा में नया सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क (एसटीपीआई) और पटना में एक अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन, जो स्टार्टअप्स और आईटी क्षेत्र को बढ़ावा देगा।प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत मछली पालन से संबंधित परियोजनाएं, जैसे नए मछली हैचरी, बायोफ्लॉक यूनिट, और एकीकृत जलकृषि इकाइयां, जो ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और मछली उत्पादन को बढ़ाएंगी।मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, चंपारण की इस धरती ने महात्मा गांधी को नई दिशा दी थी, और अब यह बिहार के विकास को नई दिशा देगी।उन्होंने बिहार में गरीब कल्याण योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर दिया और कहा कि केंद्र और नीतीश कुमार सरकार मिलकर बिहार के युवाओं को रोजगार और अवसर प्रदान कर रही है।उन्होंने विपक्षी दलों, खासकर राजद-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, पहले की सरकारों ने बिहार को लूटा, लेकिन हमारी सरकार ने बिहार के विकास के लिए अभूतपूर्व धनराशि दी है। बिहार में 20 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, और यह सशक्तिकरण का प्रतीक है।

पीएम ने यह भी कहा कि बिहार की विकास यात्रा में 18 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होगा, क्योंकि ये परियोजनाएं राज्य को समृद्धि और कनेक्टिविटी के नए युग में ले जाएंगी।यह दौरा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीजेपी और एनडीए इस सभा को एकजुटता और विकास का संदेश देने के लिए उपयोग कर रहे हैं। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, पीएम मोदी का यह 53वां दौरा दर्शाता है कि बिहार उनकी प्राथमिकता में शीर्ष पर है।वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ये परियोजनाएं बिहार को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में मील का पत्थर साबित होंगी।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add6