Thursday 19-Feb-2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, पीएमसीएच का शताब्दी समारोह,बिहार को मिली नई सौगात |

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, पीएमसीएच का शताब्दी समारोह,बिहार को मिली नई सौगात |

पटना :-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 फरवरी को पटना आ रही हैं। उनका यह दौरा बिहार के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान वे पटना मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (पीएमसीएच) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी और पुनर्निर्माण परियोजना के पहले चरण में बने नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगी। पीएमसीएच बिहार का सबसे पुराना हॉस्पिटल है, जिसकी स्थापना 25 फरवरी 1925 को हुई थी। अब, यह 100 साल पूरे कर चुका है, और इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

पीएमसीएच के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारत और विदेशों से लगभग 3,000 डॉक्टर और पूर्व छात्र शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन सिर्फ एक समारोह नहीं बल्कि बिहार के मेडिकल क्षेत्र की प्रगति का प्रतीक होगा। इस मौके पर कई प्रमुख डॉक्टर,और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, राज्य सरकार इस समारोह को खास बनाने के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित कर रही है।

राज्य सरकार पीएमसीएच को अत्याधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। पुनर्निर्माण परियोजना पूरी होने के बाद इस अस्पताल में 5,462 बेड होंगे, जिससे यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बन जाएगा। इस परियोजना को तीन चरणों में पूरा किया जाना है, जो 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है। अनुमान है कि इस पूरी परियोजना पर 5,544 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत अस्पताल में नई इमारतें, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, और चिकित्सा उपकरण जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इससे बिहार के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उन्हें दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा को देखते हुए पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएमसीएच और उसके आसपास सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। वीआईपी मूवमेंट के कारण ट्रैफिक को भी विशेष रूप से नियंत्रित किया जाएगा, ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और राष्ट्रपति के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं।

 यहां आने वाले वर्षों में न केवल बेहतर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि हेल्थ एजुकेशन को भी बढ़ावा मिलेगा। नए निर्माण से डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अधिक अवसर होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यह यात्रा सिर्फ एक यात्रा ही नहीं, बल्कि बिहार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पीएमसीएच का यह विस्तार न केवल राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा, बल्कि इसे भारत के मेडिकल संस्थानों में शामिल करेगा। जब यह अस्पताल पूरी तरह तैयार होगा, तब यह दुनिया के सबसे बड़े और अत्याधुनिक अस्पतालों में से एक होगा। यह बिहार को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई दिशा देगा |

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add1