Tuesday 20-Jan-2026

Tag : Supreme court

Nov 29, 2024

Sambhal Jama Masjid survey: हाईकोर्ट में सुनवाई तक जिला अदालत नहीं करेगी कोई कार्यवाही, SC का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद सर्वेक्षण विवाद के मामले शुक्रवार को जिला अदालत से कहा कि वह उच्च न्यायालय में सुनवाई होने तक कोई कार्यवाही न करें। इसके साथ ही याचिकाकर्ता शाही जामा मस्जिद समिति को इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने और राज्य सरकार को इलाके में शांति और सद्भाव बनाए रखने का निर्देश दिया।

Nov 29, 2024

शिक्षक भर्ती घोटाला: आरोपी कुंतल घोष को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस शर्त पर मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती कथित घोटाले से जुड़े केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मामले में निलंबित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता कुंतल घोष को शुक्रवार को सशर्त जमानत दे दी। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने उन्हें यह राहत दी।

Nov 29, 2024

संभल की जामा मस्जिद के सर्वे पर लगेगी रोक? मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी

संभल की जामा मस्जिद में सिविल जज की ओर से सर्वे का आदेश दिए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हो रही है। मुस्लिम पक्ष ने इसे लेकर याचिका दायर की थी। सीजेआई संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ इस मामले पर सुनवाई कर रही है।

Nov 28, 2024

सत्ता का आनंद ले रही है यूपी पुलिस, संवेदनशील होने की जरूरत; सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यूपी पुलिस को जमकर फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस सत्ता का आनंद ले रही है और संवेदनशील होने की जरूरत है। कोर्ट ने ये चेतावनी भी दी कि अगर याचिकाकर्ता को छुआ भी तो ऐसा कोई कठोर आदेश पारित करेंगे कि जिंदगीभर याद रहेगा।

Nov 28, 2024

यासीन मलिक के खिलाफ तिहाड़ जेल में ही मुकदमा चलाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

सीबीआई ने अपनी याचिका में कहा था कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मलिक को सुरक्षा कारणों से जम्मू नहीं ले जाया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने 2022 में ही जम्मू कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी। 21 नवंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अभय एस ओका और उज्ज्वल भुइयां की बेंच में हुई सुनवाई में सीबीआई और केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए।

Nov 27, 2024

Lakhimpur Kheri violence: आशीष मिश्रा पर गवाहों को धमकाने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने लिया एक्शन

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गवाहों को धमकाने के आरोप पर जवाब देने का निर्देश दिया। बता दें कि 3 अक्टूबर 2021 को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में चार किसानों समेत आठ लोगों की हत्या कर दी गई थी।

Nov 26, 2024

जब आप हारते हैं तभी EVM से छेड़छाड़ होती है, जीतते हैं तो नहीं? बैलेट पेपर से चुनाव पर याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने देश में फिर से बैलेट पेपर के जरिये मतदान कराने की पुरानी व्यवस्था शुरू करने संबंधी याचिका मंगलवार को यह कहते हुए खारिज कर दी कि जब लोग हारते हैं तभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ के आरोप सामने आते हैं।

Nov 25, 2024

बेअंत सिंह हत्याकांड में दोषी को मिलेगी फांसी से राहत? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, 4 हफ्ते को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में मौत की सजा पाए 28 वर्षों से जेल में बंद प्रतिबंधित बब्बर खालसा के सदस्य 57 वर्षीय बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर फैसला करने के लिए केंद्र सरकार को सोमवार को चार सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया।

Nov 22, 2024

हिमाचल के 6 विधायकों को बड़ी राहत, अयोग्यता कार्यवाही के निर्देश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश में संसदीय सचिव नियुक्त किए गए विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू करने के उच्च न्यायालय के हालिया निर्देश शुक्रवार को अगली सुनवाई तक के लिए रोक लगा दी। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की खंडपीठ ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश पारित किया।

Nov 22, 2024

ज्ञानवापी विवाद: ASI सर्वेक्षण की याचिका पर मस्जिद प्रबंधन समिति को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वेक्षण कराने की हिंदू पक्ष की याचिका पर मस्जिद प्रबंधन समिति ''अंजुमन इंतेज़ामिया मसाजिद'' को नोटिस जारी करके 17 दिसंबर 2024 तक जवाब दाखिल करने का शुक्रवार को निर्देश दिया।

Nov 22, 2024

सिसोदिया की जमानत शर्तों में ढील की याचिका पर CBI-ED को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, आबकारी नीति से जुड़ा केस

सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति कथित घोटाले के मामलों में जमानत की शर्तों में शामिल जांच अधिकारी के समक्ष हाजिरी लगाने में ढील देने की दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की याचिका पर शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया।

Nov 22, 2024

आसाराम की याचिका पर गुजरात सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 3 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 86 वर्षीय स्वयंभू बाबा आसाराम बापू की मेडिकल आधार पर जमानत की मांग वाली याचिका पर शुक्रवार को गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया और तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

Nov 21, 2024

अजमल कसाब को भी निष्पक्ष सुनवाई का मौका दिया गया था, यासीन मलिक केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान

न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने यह निर्देश देते कहा कि हमारे देश में अजमल कसाब को भी निष्पक्ष सुनवाई का मौका दिया गया था...उच्च न्यायालय में उसका पक्ष रखने के लिए वकील नियुक्त किया गया था।

Nov 18, 2024

पुल-पुलिया गिरने की घटनाएं: 6 सप्ताह में जवाब दाखिल करें, सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को दिया अंतिम मौका

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार सरकार को उस जनहित याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम अवसर दिया, जिसमें बिहार में पिछले कुछ महीने में कई पुल गिरने के बाद राज्य के पुलों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई थी।

Nov 18, 2024

बेअंत सिंह के हत्यारे को सजा या माफी? सुप्रीम कोर्ट का आदेश, राजोआना की दया याचिका राष्ट्रपति के समक्ष पेश करें

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सचिव को सोमवार को निर्देश दिया कि वह 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में मृत्युदंड की सजा पाए बलवंत सिंह राजोआना से संबंधित दया याचिका दो सप्ताह के भीतर फैसला करने के अनुरोध के साथ ‌उनके (राष्ट्रपति) समक्ष पेश करें। न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने राजोआना की रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया।

Nov 13, 2024

बुलडोजर एक्शन: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर योगी सरकार की ओर से आया रिएक्शन

योगी सरकार की ओर से कहा गया है कि सुशासन की पहली शर्त होती है कानून का राज। इस दृष्टि से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आज दिया गया फैसला स्वागत योग्य है। इस फैसले से अपराधियों के मन में कानून का भय होगा। सरकार ने इस फैसले पर कहा कि इस फैसले से माफिया प्रवृति के तत्व यह संगठित पेशेवर अपराधियों पर लगाम कसने में आसानी होगी।

Nov 13, 2024

बुलडोजर एक्शन: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले योगी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर, सरकार का इरादा घर गिराने...

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पूरा देश स्वागत करता है, सरकार भी करती है, विपक्ष भी करता है। सरकार का इरादा किसी का घर गिराने का नहीं है। अगर किसी अपराधी ने अवैध संपत्ति अर्जित की है और सरकारी जमीन पर घर बनाया है, तो उसे खाली कराया जाता है। सरकार कभी किसी की निजी जमीन पर बना मकान नहीं गिराती।

Nov 13, 2024

घर एक सपना है, जो कभी ना टूटे; जज नहीं बन सकती सरकार, बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को विभिन्न राज्यों में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ दायर याचिकाओं पर फैसला सुनाया और इसे गलत तरीका बताया है। जस्टिस भूषण रामाकृष्ण गवई ने फैसला सुनाते हुए कवि प्रदीप की कविता का हवाला दिया और बताया कि किसी के लिए घर की अहमियत क्या होती है और जब वह टूटता है तो पूरे परिवार पर क्या गुजरती है।

Nov 12, 2024

पूर्व PFI प्रमुख की AIIMS में होगी मेडिकल जांच, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पूर्व अध्यक्ष ई. अबूबकर की स्वास्थ्य जांच करने का मंगलवार को निर्देश दिया। न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की पीठ ने अबूबकर की मेडिकल आधार पर जमानत के लिए दायर याचिका पर विचार करने के लिए यह आदेश पारित किया और कहा कि अगर उन्हें तत्काल चिकित्सा की जरूरत है, तो हम इससे इनकार नहीं कर सकते।

Nov 08, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने पलटा 1967 का फैसला, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जा बरकरार

सुप्रीम कोर्ट ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय मामले (AMU) में 1967 का अपना एक फैसला पलटते हुए शुक्रवार को कहा कि किसी संस्थान को सिर्फ इसलिए अल्पसंख्यक दर्जा देने से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह संसदीय कानून द्वारा स्थापित किया गया है।

Nov 05, 2024

यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड कानून को वैध करार देने के निर्णय का स्वागत: मायावती

मायावती ने यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड कानून को वैध एवं संवैधानिक करार देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। मायावती ने मंगलवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा आज एक अहम फैसले में यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड कानून-2004 को वैध व संवैधानिक करार दिए जाने के फैसले का स्वागत।

Nov 05, 2024

सभी प्राइवेट प्रॉपर्टी पर कब्जा नहीं कर सकती सरकार, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि सरकार सभी निजी स्वामित्व वाले संसाधनों को अधिग्रहित नहीं कर सकती है। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय संविधान पीठ ने बहुमत से यह फैसला सुनाया। पीठ ने हालांकि स्पष्ट किया है कि समुदाय के पास सामान के रूप में मौजूद उन संसाधनों पर सरकार दावा कर सकती है, जो सार्वजनिक भलाई के उद्देश्य से हो।

Nov 05, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा बोर्ड एक्ट को दी मान्यता, हाई कोर्ट का फैसला खारिज; जानिए क्या है यह कानून?

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को 'उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004' की संवैधानिक वैधता बरकरार रखी। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 22 मार्च के फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें यूपी मदरसा अधिनियम को रद्द कर दिया गया था।

Nov 05, 2024

बांग्लादेशी घुसपैठ पर 8 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, झारखंड सरकार ने SC में दाखिल की है SLP

झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ की जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाने के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस सुधांशु धुलिया और जस्टिस ए अमानुल्लाह की खंडपीठ ने मामले को गंभीर बताते हुए विस्तृत सुनवाई आठ नवंबर का करने का आदेश दिया।

Nov 04, 2024

दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर स्थायी प्रतिबंध लगाने पर करें विचार: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लागू न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दिल्ली सरकार और अन्य अधिकारियों से सोमवार को कहा कि वे राजधानी क्षेत्र में पटाखों के इस्तेमाल पर स्थायी प्रतिबंध लगाने के पर विचार करें।

Nov 04, 2024

बेअंत सिंह हत्याकांड: मौत की सजा पाए बलवंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, SC ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह और 16 अन्य की करीब 29 साल पहले हुई हत्या के मामले में मौत की सजा पाए प्रतिबंधित बब्बर खालसा सदस्य बलवंत सिंह राजोआना (57 वर्ष) को अंतरिम राहत देने से सोमवार को इनकार कर दिया।

Oct 25, 2024

सुप्रीम कोर्ट से पूर्व सीएम मधु कोड़ा को नहीं मिली राहत, याचिका खारिज; नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

सुप्रीम कोर्ट ने कोयला खदान घोटाले में दोषसिद्धि को निलंबित करने की झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। कोड़ा ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर की याचिका में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए शीर्ष अदालत से राहत देने की गुहार लगाई थी।

Oct 23, 2024

शराब पर टैक्स लगाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से आया बड़ा फैसला, जानिए SC ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के राजस्व की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए हर प्रकार की शराब पर कर लगाने के उनके अधिकार को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय संविधान पीठ ने इस मामले में बुधवार को 8:1 के बहुमत से यह फैसला सुनाया।

Oct 22, 2024

बहराइच हिंसा: बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट का ब्रेक, बुधवार को होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हिंसा और दंगों में कथित रूप से शामिल आरोपियों के खिलाफ ''बुलडोजर'' चलाने की प्रस्तावित कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर बुधवार को सुनवाई की जायेगी।

Sep 26, 2024

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, जमानत मंजूर

सुप्रीम कोर्ट ने परिवहन विभाग में कर्मचारियों की नियुक्ति में कथित अनियमितताओं से संबंधित धन शोधन के एक मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका को गुरुवार को सशर्त मंजूरी दे दी।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add1