Sunday 09-Aug-2026

बिहार के 6 सरकारी अस्पतालों में बड़े सुधार, 91 करोड़ रुपये से बनेगी नई इमारतें और बढ़ेंगी सुविधाएं |

बिहार के 6 सरकारी अस्पतालों में बड़े सुधार, 91 करोड़ रुपये से बनेगी नई इमारतें और बढ़ेंगी सुविधाएं |

पटना : बिहार में सरकारी अस्पतालों की हालत सुधारने के लिए 91 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस फंड से नई इमारतें, बेहतर सुविधाएं और आधुनिक मेडिकल इक्विपमेंट्स लगाए जाएंगे। यह पैसा केंद्र सरकार से स्पेशल असिस्टेंस फंड के तहत मिला है। इस कदम से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।                          किन अस्पतालों को कितना पैसा मिलेगा?

 

पटना (रहुई डेंटल कॉलेज) – 34.75 करोड़ रुपये, नई बिल्डिंग और आधुनिक सुविधाएं।बेगूसराय (अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद कॉलेज) – 32.19 करोड़ रुपये, नई इमारत और जरूरी अपग्रेड। सीतामढ़ी (पुपरी अनुमंडलीय अस्पताल) – 20.15 करोड़ रुपये, सुविधाओं में बड़ा सुधार। खगड़िया (पासराहा स्वास्थ्य केंद्र) – 2.54 करोड़ रुपये, इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड।मुंगेर (तारापुर स्वास्थ्य केंद्र) – 2.54 करोड़ रुपये, नए उपकरण और सुधार।गया (देवरा स्वास्थ्य केंद्र) – 1.93 करोड़ रुपये, सुविधाओं का विस्तार।आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा।

ऑपरेशन थिएटर और ICU को अपग्रेड किया जाएगा।

नई बिल्डिंग और बुनियादी सुविधाओं का निर्माण होगा।आधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए जाएंगे।स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस योजना से मरीजों को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी और अस्पतालों की क्षमता भी बढ़ेगी।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add2