Monday 22-Jun-2026

Tag : Up

May 23, 2025

वक्फ संशोधन कानून की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, अंतरिम आदेश सुरक्षित; तीन प्रमुख मुद्दों पर हुई बहस

है। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने गुरुवार को तीन अहम मुद्दों पर अंतरिम आदेश सुनाया नहीं, बल्कि सुनवाई पूरी कर सुरक्षित रख लिया। इनमें सबसे प्रमुख मुद्दा यह है कि क्या अदालतों को वक्फ, वक्फ बाई यूजर या वक्फ बाई डीड घोषित संपत्तियों को गैर-अधिसूचित करने का अधिकार मिल सकता है।

Feb 12, 2025

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन, अयोध्या में शोक की लहर

अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

Nov 30, 2024

सपा सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, 23 साल बाद कोर्ट ने किया बरी; संभल की घटना पर बोले- सबका हिसाब होगा

सपा सांसद ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जिस तरह से फटकार लगाया है, लेकिन फिर भी बेशर्म लोगों को शर्म तक नहीं आती है और मनमानी करने पर उतारू हैं। यह देश के लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है। उन्होंने कहा कि आज डेलिगेशन को रोक दिया गया है फिर भी आगे डेलिगेशन जाएगा।

Nov 30, 2024

साजिश या हादसा... वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में लगी आग, 200 बाइकें जलकर हुई राख

कैंट रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाना के निकट रेलवे की दुपहिया वाहन पार्किंग में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे आग लग गई। जब तक आग बुझाई जाती, करीब 200 बाइकें जलकर नष्ट हो गईं। सभी वाहन रेलवे कर्मचारियों के बताए जा रहे हैं।

Nov 30, 2024

UP crime: खेत में फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान की निर्मम हत्या, चेहरे को कुचला

हरदोई में खेत में फसल रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बुजुर्ग किसान का चेहरा कुचल दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरदोई के बरनई गांव की घटना है।

Nov 30, 2024

गंदगी देख भड़के योगी के मंत्री, अधिकारियों को लगाई फटकार; वेतन काटने का दिया आदेश

नगर निगम के जोन छह का शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान लखनऊ के प्रभारी मंत्री गंदगी देख कर भड़क गए। यहां के जोनल अधिकारी और सेनेटरी इंस्पेक्टर का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जोन दो के निरीक्षण के दौरान नालियों में गंदगी देख कर जोनल अधिकारी को फटकारा।

Nov 30, 2024

लखनऊ में रेप, शौचालय में खींच 8वीं की छात्रा से दरिंदगी; विरोध करने पर जमकर पीटा, जान से मारने की धमकी दी

राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज में एक युवक ने कक्षा आठ की छात्रा को गांव के बाहर शौचालय में खींच लिया। विरोध पर उसे जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आरोपित को दबोच लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस को सूचना दी।

Nov 29, 2024

लड़की वाले कर रहे थे इंतजार, नहीं पहुंची बारात; दूल्हे की खबर सुन लड़की हुई बेहोश

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके के एक गेस्ट हाउस को सजाकर शादी की दूसरी सभी तैयारियों के साथ गुरुवार देर शाम तक लड़की वाले इंतजार करते रहे लेकिन बारात नहीं पहुंची। लड़के वालों ने फोन तक रिसीव नहीं किया। रात में जवाब आया कि दूल्हा लापता है।

Nov 29, 2024

भतीजे चिराग पासवान पर क्यों भड़के चाचा पारस ? VIDEO में देखिए PM मोदी के हनुमान को क्या बोल दिया...

हाजीपुर के पूर्व सांसद पशुपति पारस ने कहा कि कोरोना का हवाला देकर उन्हें और उनके परिवार के किसी भी सदस्य को बड़े भाई साहब से मिलने नहीं दिया गया, जबकि अंतिम समय में बड़े भाई रामविलास पासवान परिवार के सभी लोगों को खोज रहे थे।

Nov 29, 2024

Sambhal Jama Masjid survey: हाईकोर्ट में सुनवाई तक जिला अदालत नहीं करेगी कोई कार्यवाही, SC का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद सर्वेक्षण विवाद के मामले शुक्रवार को जिला अदालत से कहा कि वह उच्च न्यायालय में सुनवाई होने तक कोई कार्यवाही न करें। इसके साथ ही याचिकाकर्ता शाही जामा मस्जिद समिति को इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने और राज्य सरकार को इलाके में शांति और सद्भाव बनाए रखने का निर्देश दिया।

Nov 29, 2024

यूपी उपचुनाव में जीतने वाले विधायकों से मिले सीएम योगी, कहा- विपक्षी दल भयभीत, केवल आरोप लगा सकते हैं

सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी इससे भी बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा, मार्गदर्शन और नेतृत्व में एनडीए ने हरियाणा में हैट्रिक लगाई। इसके बाद महाराष्ट्र में भी भारी बहुमत से जीत हासिल किया और यूपी उपचुनाव में 9 में से 7 सीट पर जीत हासिल की।

Nov 29, 2024

शिक्षक भर्ती घोटाला: आरोपी कुंतल घोष को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से इस शर्त पर मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती कथित घोटाले से जुड़े केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मामले में निलंबित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता कुंतल घोष को शुक्रवार को सशर्त जमानत दे दी। न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने उन्हें यह राहत दी।

Nov 29, 2024

भाभी ने डांटा तो देवर ने उठाया खौफनाक कदम, ट्रेन से कटकर दी जान

उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार को मथुरा रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। युवक की लाश के चिथड़े यहां वहां बिखरे थे।

Nov 29, 2024

धीरेंद्र शास्त्री लोकसभा पहुंचने की जुगाड़ में, पदयात्रा है पॉलिटिकल ड्रामा; ये क्या बोल गए योगी के मंत्री?

ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री लोकसभा पहुंचने की जुगाड़ में हैं। उनकी पदयात्रा पॉलिटिकल ड्रामा है। धीरेंद्र शास्त्री चाह लें फिर भी जातिवाद खत्म नहीं होगा।

Nov 29, 2024

संभल की जामा मस्जिद के सर्वे पर लगेगी रोक? मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी

संभल की जामा मस्जिद में सिविल जज की ओर से सर्वे का आदेश दिए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हो रही है। मुस्लिम पक्ष ने इसे लेकर याचिका दायर की थी। सीजेआई संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ इस मामले पर सुनवाई कर रही है।

Nov 29, 2024

वीडियो कॉल पर गर्लफ्रेंड ने हाथ की नस काटने की धमकी दी, युवक ने लगा ली फांसी

राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में प्रेमिका ने वीडियो कॉल कर हाथ की नस काटने की धमकी दी तो भयभीत युवक ने घर में फांसी लगा ली। यह आरोप युवक के परिवार वालों ने लगाया है। परिवारवालों का कहना है कि उन्हें युवती के बारे में कुछ पता नहीं है।

Nov 28, 2024

CM योगी ने किया वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की एक महान योद्धा थीं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

Nov 28, 2024

सत्ता का आनंद ले रही है यूपी पुलिस, संवेदनशील होने की जरूरत; सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यूपी पुलिस को जमकर फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस सत्ता का आनंद ले रही है और संवेदनशील होने की जरूरत है। कोर्ट ने ये चेतावनी भी दी कि अगर याचिकाकर्ता को छुआ भी तो ऐसा कोई कठोर आदेश पारित करेंगे कि जिंदगीभर याद रहेगा।

Nov 28, 2024

बदलते परिदृश्य में हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे सेना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति ने कहा कि देश विकास के पथ पर आगे बढ रहा है और दुनिया रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमारे विकास को स्वीकार कर रही है। भारत भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के उद्देश्य से सशस्त्र बलों को तैयार रखने के लिए स्वदेशीकरण और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

Nov 28, 2024

यासीन मलिक के खिलाफ तिहाड़ जेल में ही मुकदमा चलाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

सीबीआई ने अपनी याचिका में कहा था कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मलिक को सुरक्षा कारणों से जम्मू नहीं ले जाया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने 2022 में ही जम्मू कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी। 21 नवंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अभय एस ओका और उज्ज्वल भुइयां की बेंच में हुई सुनवाई में सीबीआई और केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए।

Nov 28, 2024

संभल हिंसा का एक और आरोपी अरेस्ट, भड़काने का आरोप; अब तक 28 दंगाइयों की हुई गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम फरहत बताया जा रहा है। आरोप है कि संभल हिंसा के दौरान उसने भड़काऊ बातें कहीं और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कराया।

Nov 28, 2024

Sambhal Violence: उपद्रवियों से होगी नुकसान की वसूली, दंगाइयों के फोटो होंगे सार्वजनिक; CM योगी का आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में 24 नवंबर को पत्थरबाजी की घटना को गंभीरता से लिया है। एक उच्चस्तरीय बैठक कर मुख्यमंत्री ने संभल के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घटना में शामिल पत्थरबाजों, उनके साथ दंगा फैलाने में शामिल षड्यंत्रकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Nov 27, 2024

Lakhimpur Kheri violence: आशीष मिश्रा पर गवाहों को धमकाने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने लिया एक्शन

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गवाहों को धमकाने के आरोप पर जवाब देने का निर्देश दिया। बता दें कि 3 अक्टूबर 2021 को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में चार किसानों समेत आठ लोगों की हत्या कर दी गई थी।

Nov 27, 2024

IPL 2025 auction में यूपी के इन खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बरसात, कौन कितने में बिका? देखें पूरी लिस्ट

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए नीलामी में मुंबई, लखनऊ और बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी के बीच कई राउंड तक बोली चली। आखिरी में RCB बाजी मार ले गई। ऑक्शन से पहले रिंकू, यश, ध्रुव, कुलदीप और मोहसिन जैसे स्टार रिटेन हो चुके थे।

Nov 27, 2024

यूपी के कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, कार सवार 5 डॉक्टरों की मौत

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर तिरवा में बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गई जहां ट्रक ने स्कार्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो कई मीटर तक घिसटती चली गई।

Nov 26, 2024

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां की 2 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी जो फरार चल रही है और उनके खिलाफ गाजीपुर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन मुकदमों में उपस्थित नहीं होने पर गाजीपुर पुलिस के अफसा अंसारी पर इनाम भी घोषित किया है। वहीं पुलिस ने लखनऊ के विभूति खंड में अफसा अंसारी की संपत्ति जो चेल्सिया टावर में फ्लैट नंबर 1402 है, उसे कुर्क कर लिया है।

Nov 26, 2024

केंद्र में रही सरकारों ने संविधान को सही से लागू नहीं किया: मायावती

उन्होंने कहा कि देश में संविधान लागू होने के इतने दशकों के बाद भी जमीनी स्तर पर सही व सच्चे सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक लोकतंत्र का अभाव यह साबित करता है कि यहाँ सत्ता में रहने वाली खासकर कांग्रेस व भाजपा ने संविधान को इसकी असली जनकल्याणकारी मंशा के हिसाब से लागू नहीं किया जो अति-दुखद है।

Nov 26, 2024

यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 190 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा; 11 शातिर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ पुलिस को साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 190 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले गैंग का पर्दफाश किया, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन जूए का गैंग चलाता था। इस मामले में पुलिस ने 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

Nov 26, 2024

जब आप हारते हैं तभी EVM से छेड़छाड़ होती है, जीतते हैं तो नहीं? बैलेट पेपर से चुनाव पर याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने देश में फिर से बैलेट पेपर के जरिये मतदान कराने की पुरानी व्यवस्था शुरू करने संबंधी याचिका मंगलवार को यह कहते हुए खारिज कर दी कि जब लोग हारते हैं तभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ के आरोप सामने आते हैं।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1